पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर ने रेशम केंद्र में देखी समिट की तैयारियां

कमिश्नर ने रेशम केंद्र में देखी समिट की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद. नर्मदापुरमसंभाग की पहली इंवेस्टर मीट 15 दिसंबर को होगी। यह मीट रेशम केंद्र के हाल में होगी। मीट के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। संभाग के कमिश्नर वीके बाथम, कलेक्टर संकेत भोंडवे ने रेशम केंद्र पहुंचकर तैयारियां देखीं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पहले मीट खुले मैदान में की जा रही थी, अचानक बारिश आने के कारण अब यह हॉल में होगी। यहां पूरी व्यवस्था की जा रही है। कमिश्नर श्री बाथम ने बताया कि पहली मीट में उद्योगपतियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें इसके लिए पूरा प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा कि मीट के लिए हर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है। इस दौरान एसडीएम रितु चौहान, डिप्टी कलेक्टर राजेश शाही, टीना यादव, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

15 दिसंबर को होगी इन्वेस्टर्स मीट