- Hindi News
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुए चार खेलों के मुकाबले
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुए चार खेलों के मुकाबले
होशंगाबाद. राजीवगांधी खेल अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका 16 वर्ष आयु वर्ग में जूडो, टेबल टेनिस, बेडमिंटन और फुटबाल के मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में फुटबाल का फाइनल पिपरिया और होशंगाबाद के बीच खेला गया। इसमें पिपरिया ने 2-0 से जीत हासिल की। बालक वर्ग में होशंगाबाद सोहागपुर के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें होशंगाबाद विजेता रहा। बेडमिंटन और जूडो में बालक-बालिका वर्ग में होशंगाबाद की टीमें विजेता रहीं। टेबल-टेनिस बालक-बालिका वर्ग में सिवनीमालवा विजेता रहा। संभागीयस्पर्धा आज| संभागस्तरीय खेल प्रतियोगिता 14 दिसंबर को एसएनजी स्टेडियम में होगी।
प्रतियोगिता में जूडो, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, बेडमिंटन आदि के मुकाबले होंगे।
होशंगाबाद. पुलिस परेड ग्राउंड पर फुटबाल का मैच होशंगाबाद और पचमढ़ी के बीच खेला गया।
खेल युवाक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरिय खेल-कूद प्रतियोगिता में पचमढ़ी और होशंगाबाद के बीच फुटबाल मैच खेला गया। पुलिस परेड ग्राउंड पर हुए इस मैच में पचमढ़ी ने होशंगाबाद को 1-0 से पराजित किया।