ये रहे शुक्रवार को मौसम के हाल
मावठे से खेतों में फायदा, मंडी में नुकसान
होशंगाबाद में 24.8 मिमी बारिश
मंडी में किसानों से खरीदकर रखा गया 4 हजार क्विंटल धान शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से भीग गया। शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे बारदानों में भरकर रखा गया धान गीला हो गई। इससे व्यापारियों को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। इसके चलते शनिवार को मंडी में खरीदी भी बंद रही, जिससे धान लेकर मंडी पहुंचे कई किसानों को वापस लौटना पड़ा। अब सोमवार से मंडी में धान की खरीदी फिर शुरू होगी।
होशंगाबाद कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीदी के अलावा चार-पांच व्यापारी अलग-अलग कंपनियों के लिए धान की खरीदी कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से मंडी में रोजाना 4 से 5 हजार क्विंटल तक की आवक हो रही है। शुक्रवार को भी आवक 4 हजार के आसपास हुई थी। जिसके कारण व्यापारी रात 8 बजे तक धान की बोली लगाते रहे। सभी किसानों से धान खरीदने के बाद बोली लगाना बंद हो गई थी। रात 10 बजे तक व्यापारियों ने पहले से खरीद कर रखा धान कंपनियों को भेज दिया था, लेकिन शुक्रवार को खरीदा गया 4-5 हजार क्विंटल धान मंडी में ही रखी हुई थी। इस बीच रात 11 बजे के आसपास तेज हवा और धुंध के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे शेड से बाहर बारदानों में भरकर रखा गया धान भीग गई। हालांकि बारिश होने पर व्यापारी और हम्मालों ने बारदानों को त्रिपाल और पन्नियों से ढंकने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा चलने और बिजली गुल हो जाने के कारण उन्हें ढंका नहीं जा सका।
मंडी का निरीक्षण शुक्रवार को मप्र मंडी बोर्ड के अपर संचालक ज्ञानसिंह वर्मा ने किया। उन्होंने निजी केंद्रों पर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और बारिश से भीगी धान को देखा। व्यापारियों से कहा कि वे धान को सुखा लें, बारदाने बदल लें। इससे अधिक नहीं हाेगा।
तेज बारिश की संभावना
^शनिवारशाम को भोपाल के फोर कास्टिंग डिवीजन से जानकारी मिली है कि आने वाले 24 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मप्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो रही है।^ डीएसगौर, सहायकजिला मौसम विज्ञान केंद्र
करीब 1500 क्विंटल धान बारिश से भीगी है, खराब नहीं हुई
^शुक्रवार को मंडी में 35 सौ क्विंटल की खरीदी हुई थी, जिसमें से देर शाम तक 2 हजार क्विंटल धान मंडी से उठ गया था।