पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से हुई मावठे की बारिश के बाद रविवार

दो दिन से हुई मावठे की बारिश के बाद रविवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन से हुई मावठे की बारिश के बाद रविवार की सुबह शहर में आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह 7.30 बजे सेठानीघाट कुछ इस तरह नजर रहा था।

दिसंबर

दिसंबर

दिसंबर

दिसंबर

दिसंबर

दिसंबर

दिसंबर

‹ØêÙÌ×

¥çÏ·¤Ì×

09.4

26.5

8

11.4

30.9

9

11.2

30.7

10

13.6

27.2

11

12.6

30.2

12

13.8

25.3

13

16.4

24.3

14

çÎÙ ·¤æ

ÌæÂ׿Ù

बारिश ने बढ़ाई ठंड, पचमढ़ी से एक डिग्री अधिक ठंडा रहा होशंगाबाद

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

बीतेदो दिनों में हुई 34.4 मिमी बारिश होने से दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा था, जो रविवार को गिरकर 24.3 डिग्री पर गया। लेकिन बादल छाने से रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। रविवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी से होशंगाबाद 1 डिग्री अधिक ठंडा रहा। पचमढ़ी में भी बीते दो दिनों में 12.4 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि अब कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ जाने के कारण बारिश की संभावना कम हो गई है। रविवार को होशंगाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री पचमढ़ी में 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि दोनों जगह का न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.4 15.4 डिग्री रहा। शनिवार को होशंगाबाद में दिन का तापमान 25.3 डिग्री रात का तापमान 13.8 डिग्री रहा था। जबकि पचमढ़ी में दिन और रात का तापमान 25.4 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

दिन में चली ठंडी हवा- रविवार को दोपहर बाद तेज ठंड का अहसास हो रहा था, क्योंकि उत्तर से पूर्व की ओर 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। हालांकि शाम को हवा की गति एकदम कम हो गई थी, लेकिन ठंड का असर बना हुआ था। बारिश के बाद रात में कोहरा भी पड़ने लगा है।

सिस्टम सामान्य हुआ, बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के डीएस गौर ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बादल बन रहे थे। जिसके कारण आर्द्रता बढ़ गई थी। यह सिस्टम पूरे मप्र में एक साथ तेजी से डेवलप हो गया था, जिससे कम दबाव की स्थिति बनी और बारिश होने लगी। लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है, एक-दो दिनों में बादलों के पूरी तरह साफ होने की संभावना है।