- Hindi News
- तेरे बाप को मार डालूंगा कहकर पिता का दोस्त करता था दुष्कर्म
तेरे बाप को मार डालूंगा कहकर पिता का दोस्त करता था दुष्कर्म
नगर संवाददाता|होशंगाबाद/माखननगर
पिताको मारने की धमकी देकर एक 40 वर्षीय अधेड़ पिछले चार महीनों से 15 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना रहा था। हैरत की बात तो यह कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि किशोरी के पिता का करीबी दोस्त ही था। परिवार वालों काे पूरा मामला तब समझ में आया, जब किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के परिजनों की सूचना पर माखननगर पुलिस ने रविवार रात 9 बजे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। टीआई आरएस चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश में रात 10 बजे ही पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है।
बाबई ब्लॉक के बज्जरवाड़ा ग्राम की मोहनी (परिवर्तित नाम) के पिता राजेंद्र कुमार (परिवर्तित नाम) के पास अक्सर उनका पड़ोसी चतरू यादव ताश खेलने के लिए आता था। परिचित होने के नाते चतरू कई बार उस समय भी घर में पहुंच जाता था, जब मोहिनी के माता-पिता काम पर चले जाते थे और वह घर में अकेली होती थी। एकांत का फायदा उठाकर चतरू ने मोहिनी को हवस का शिकार बनाना चाहा। जब उसने विरोध किया, तो चतरू ने उसे धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वह उसके पिता को मार डालेगा। किशोरी के डर जाने पर चतरू अक्सर उससे दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की मां ने बताया कि जब बच्ची गर्भवती हो गई, तो उन्होंने उससे डांट-डपटकर पूछताछ की, तब पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद रविवार को मामले की रिपोर्ट बच्ची की मां ने माखननगर थाने में दर्ज कराई। मेडिकल में बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ.शोभना चौकसे ने बताया कि बच्ची की उम्र 13 से 15 साल के बीच है और वो करीब तीन माह के गर्भ से है।
जल्दहोगी गिरफ्तारी
^माखननगरथाने में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए भी पुलिस दल रवाना कर दिया गया है।^ शशांकगर्ग, एएसपीहोशंगाबाद