गोष्ठी में बताए तनाव मुक्ति के तरीके
होशंगाबाद: स्थानीयगायत्री परिवार द्वारा रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से जीवन प्रबंधन एवं तनाव मुक्ति विषय को लेकर गोष्ठी आयोजित की। जिसमें सैकड़ों लोगों को वीरेश्वर उपाध्याय द्वारा तनाव मुक्ति पर व्याख्यान दिया गया।
अग्निहोत्री गार्डन में हुई गोष्ठी में श्री उपाध्याय ने अच्छे कर्मों, जीवन साधना, समयदान, अंशदान, सच्ची ईश्वर भक्ति और जन कल्याणकारी कामों से जुड़कर तनाव मुक्ति का संदेश दिया।