आज होने वाले पेपर की डेट बढ़ी
होशंगाबाद|बीयू नेबुधवार होने वाले दो पेपरों को निरस्त कर दिया है। इन दोनों पेपरों की डेट बीयू ने आगे बढ़ा दी है। नर्मदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे ने बताया कि बीसीए तीसरे सेमेस्टर के डेटाबेस मैनेजमेंट का पेपर एमकॉम तीसरे सेमेस्टर के मैनेजिरियल इकनॉमिक्स विषय के पेपर 10 दिसंबर को होने थे जिन्हें निरस्त कर दिया है। अब डेटाबेस मैनेजमेंट का पेपर 17 मैनेजिरियल इकनॉमिक्स का पेपर 20 दिसंबर को होगा।