पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी की गाड़ी को कट मारा, चारों हिरासत में

एसपी की गाड़ी को कट मारा, चारों हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद| मंगलवाररात 12 बजे एसपी की कार को कट मारने वाले चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मालाखेड़ी चौराहे में महिंद्रा जीप से करतब दिखा रहे थे। वहीं युवकों ने एसपी की कार को भी इस तरह से कट मारा कि उन्हें गाड़ी सड़क के नीचे उतारनी पड़ी। एसपी ने तुरंत देहात थाना टीआई को निर्देश देकर गाड़ी चालकों पर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने रात एक बजे तक चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। देहात थाना के अनुसार गाड़ी में मौजूद रोहित पिता राकेश तिवारी, मोनू पिता रघुवीर गौर, पुष्पेंद्र पिता चंद्रशेखर शर्मा और सचिन पिता राजकुमार दांगी पर केस दर्ज किया गया है।