पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरदा में निर्माणाधीन 100 करोड़ का जीपी माल भी निवेश प्रस्ताव में कर लिया शामिल

हरदा में निर्माणाधीन 100 करोड़ का जीपी माल भी निवेश प्रस्ताव में कर लिया शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदापुरमइंवेस्टर्स समिट 15 दिसंबर को हाेने जा रही है। समिट में निवेश राशि को अधिक दिखाने के लिए जमीन पर चल रहे प्रोजेक्ट को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। हरदा से समिट के लिए इनवेस्ट करने जीपी माल का प्रस्ताव आया है। जबकि जीपी माल बनाने का काम एक साल पहले ही शुरू हो चुका है। विभाग इसके माध्यम से 100 करोड़ का आंकड़ा बढ़ा रहा है।

मंगलवार तक करीब एक हजार 1500 करोड़ रुपए के पूंजी निवेश के प्रस्ताव गए थे। हालांकि हरदा के जीपी माल में निवेश को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात है कि माल बनाने के प्रस्ताव में कुछ बदलाव भी हुआ है, इन सब के बीच हरदा उद्योग विभाग ने इस समिट में इसे शामिल करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस संबंध में होशंगाबाद उद्योग विभाग के एनवी भार्गव ने बताया कि इसे रीयल स्टेट में शामिल करने का प्रस्ताव हरदा से आया है। वहीं हरदा के उद्याेग विभाग के महाप्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे पास जो प्रस्ताव आए थे, उसे हमने ऊपर भेज दिए हैं। कमिश्नर श्री बाथम का कहना है कि अभी सिर्फ प्रस्ताव बुलाए गए है, उन्हें समिट में शामिल करने का फैसला होना बाकी है।

कमिश्नर के संबोधन से शुरू होगी समिट

रेशमकेंद्र मालाखेड़ी में होने वाले समिट का कार्यक्रम सुबह 10 बजे होाग। पहले सत्र में कमिश्नर बीके बाथम अपनी बात रखेंगे। इसके बाद जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरन शर्मा संबोधित करेंगे। कमिश्नर श्री बाथम ने बताया कि हमारा प्रयास है कि संभाग में अधिक से अधिक इनवेस्ट लोग करें, जिससे यहां लोगों को रोजगार मिले।

137 निवेशकों के प्रस्ताव आए

नर्मदापुरमसंभाग की इंवेस्टर्स समिट के लिए अब तक कुल 137 निवेशकों ने पूंजी निवेश में रुचि दिखाई है। इन निवेशकों के माध्यम से समिट में एक हजार 150 करोड़ रुपए की संभावना जताई है। 6 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए तक की पूंजी निवेश की बात कही गई है।

नोडलअधिकारी बदले

समिटके लिए तीन नोडल अधिकारी बदले गए हैं। पहले उद्योग विभाग के महाप्रबंधक नोडल अधिकारी बने थे। लेकिन उनकी जगह बाद में भोपाल के एकेवीएन के जेएन व्यास को नोडल अधिकारी बनाया था। अब समिट शुरू होेने के पांच दिन पहले जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल को नोडल अधिकारी बना दिया गया है।