बाइक की टक्कर से युवक घायल
सोहागपुर : गुरुवारकी रात्रि में सोहागपुर से गूजरखेड़ी के बीच तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब सात बजे रेबावनखेड़ी रोड पर मुक्तिधाम के समीप एक डिस्कवर बाइक के चालक ने किशनपुर निवासी मुकेश विश्वकर्मा पिता गोकुल विश्वकर्मा 33 वर्ष को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल होशंगाबाद के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तेजी लापरवाही से वाहन चलाकर क्षति कारित करने का मामला दर्ज किया है।