पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्यूल बचाने पर सीएमई ने की तारीफ

फ्यूल बचाने पर सीएमई ने की तारीफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। डीजलशेड में शुक्रवार को सीएमई ने दौरा किया। यहां पर उन्होंने निरीक्षण करने के साथ साथ कुछ नए निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। डीजल शेड में दौरे की जानकारी देते हुए लोको फोरमैन ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने छत्तीस साल से सेवाएं दे रहे तीन लोको को रिटायर करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा नई शार्ट ब्लास्टिंग मशीन, शेड के कर्मचारियों के लिए बनाई गई सहकारी गैस एजेंसी के नए शोरूम, सहित शेड के नए फीलिंग प्लांट का लोकार्पण किया गया। उन्होंने इस मौके पर डीजल शेड द्वारा एक लाख लीटर फ्यूल बचाने पर बधाई दी और प्रशंसा भी की। उनके इस दौरे के दौरान उनके जबलपुर से आए डिप्टी सीएमई एस के शेटिया, सीनियर डीएमई एसके सिंह,डीएमई वीएस रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने शेड द्वारा विकसित किए जा रहे हैरिटेज गार्डन में पौधरोपण भी किया। दो अक्टूबर से चलाए जा रहे सफाई अधियान में सहभागिता की और कहा कि यह अभियान इसी तरह निरंतर चलता रहना चाहिए

अनियत्रित होकर कार नहर में डूब गई।

नहर में डूबी कार, कांच तोड़कर बचाई जान

होशंगाबाद| शुक्रवारको मालाखेड़ी के पास धनावड़ पुलिया में नहर में कार असंतुलित होकर पूरी तरह से डूब गई। कार में बैठे दोनों युवक कार से सुरक्षित निकल आएं हैं। मनीष गुप्ता ने बताया कि दोपहर को करीब 4 बजे उनका बेटा अवि गुप्ता और उसका दोस्त शानू चौकसे बांद्राभान उनके फार्म हाउस कार से गए हुए थे। रास्ते में धनावड़ की पुलिया में गाय के सामने जाने के बाद कार असंतुलित होकर सीधे नहर में जा घुसी। नहर की गहराई अधिक होने के कारण कार डूब गई। कार के कांच तोड़कर अवि गुप्ता पहले निकला, इसके बाद शानू चौकसे को भी मदद कर कार से निकाल लिया गया, हालांकि अभी अवि और शानू दोनों शॉक में है।