पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसूलिया एसपीएम क्षेत्र की घटना

रसूलिया एसपीएम क्षेत्र की घटना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक ने एटीएम को इस तरह तोड़ दिया।

सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़ा, 20 घंटे बाद हुई शिकायत

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

रसूलियामें सेंट्रल बैंक के एटीएम टूटने के 20 घंटे बाद बैंक के सहायक मैनेजर ने एफआईआर दर्ज करा सके। घटना की एफआईआर लिखाने के लिए भी बैंक के मैनेजर को एसपी के सामने गुहार लगानी पड़ी। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जा सका। रसूलिया एसपीएम गेट क्रमांक 1 के पास स्थित एटीएम के गार्ड को एक युवक ने लोहे कि मोटी रॉड दिखाकर पहले तो भगाया, उसके बाद मशीन को तोड़ डाला। इस बीच उक्त युवक ने मशीन के पैसे वाले हिस्से को भी ताेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो उस हिस्से को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा सका। सहायक मैनेजर जीएस मुक्ताबर ने बताया कि रात को करीब 10.30 बजे एटीएम के गार्ड शिवा नामदेव को गोलू साहू नामक युवक ने रॉड से हमला कर दिया। गार्ड मौके से जान बचाकर भाग निकला। गार्ड ने घटना की सूचना गार्ड सुपरवाइजर और फिर पुलिस थाने जाकर दी। पुलिस रात को ही एटीएम पहुंची, लेकिन युवक घटना स्थल से भाग निकला था। इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दूसरे दिन दी गई। इसकी एफआईआर के लिए सहायक मैनेजर पूरी टीम के साथ शुक्रवार को थाने सुबह 9.30 बजे पहुंच गए थे, लेकिन एसपी के हस्तक्षेप के बाद रात को 8.30 बजे दर्ज किया गया।