पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशंगाबाद:जिलाअस्

होशंगाबाद:जिलाअस्

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रितु चौहान होशंगाबाद एसडीएम

होशंगाबाद: होशंगाबादकी नई एसडीएम डिप्टी कलेक्टर रितु चौहान बनी है। उन्होंने सुबह 11 बजे ज्वाइन कर लिया है। एसडीएम राजेश शाही को कलेक्टोरेट में दूसरी जिम्मेदारियां दी गई है। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कार्य विभाजन करते हुए यह बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर श्री शाही को शस्त्र लाइसेंस, और पचमढ़ी साड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।


होशंगाबाद:जिलाअस्पताल के नए सिविल सर्जन डॉ.रवि शर्मा सोमवार से अपना काम संभाल सकते हैं। बुधवार को हरदा के पैथालॉजी डिपार्टमेंट सीएस को रिलिव कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने के बाद अनुशासन से काम करुंगा। अस्पताल में मरीजों के लिए हर तरह से सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़ा

होशंगाबाद:दिनका तापमान तीन डिग्री बढ़ गया है। लेकिन रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 1 रात के तापमान में 0.5 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। होशंगाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 रात का तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया है। एक दिन पहले यह तापमान 27.2 13.6 डिग्री था। जिसमें 3.0 1.0 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। पचमढ़ी में दिन का अधिकतम तापमान 25.9 रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकार्ड किया है एक दिन पहले यह तापमान 24.9 9.9 डिग्री था जिसमें 1.0 0.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

सदस्यता अभियान शुरू

होशंगाबाद: भारतीयजनता पार्टी का नगर मंडल का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। यह सदस्तया अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पहले जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक भी हुई। इसमें यह अभियान में सदस्य बनाने का निर्णय हुआ।