पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज 25 हजार केसों का होगा निबटारा

आज 25 हजार केसों का होगा निबटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछली बार हल हुए थे 18 हजार प्रकरण

लोकअदालत में पिछले बार 18 हजार प्रकरण हल हुए थे। इसमें अदालत में चलने वाले केस के अलावा अन्य विभागों के केस शामिल थे। इस बार करीब 7 हजार प्रकरण ज्यादा हल होने का अनुमान है।

लोक अदालत में डिस्पले बोर्ड लगेंगे

लोकअदालत में पक्षकारों की सुविधा के लिए डिस्पले बोर्ड भी लगेंगे। इससे यह बताया जाएगा कि किस वर्ग के केस कहां सुने जाएंगे। किस काउंटर पर जाकर लोगों को अपने केस को हल कराना है। डिस्पले लगाने का काम पहली बार लोक अदालत में हो रहा है।

बिजली कंपनी देगी रियायत

लोकअदालत के लिए बिजली कंपनी ने बिजली चोरी प्रकरण एवं अन्य प्रकरणों में सुनवाई के लिए ब्याज की राशि में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कंपनी के विद्युत अधिनियम की धारा के तहत कई उपभोक्ताओं पर प्रकरण बनाए हैं।

पहली बार नपा के केस

लोकअदालत में पहली बार नगरपालिका संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों के बकायादारों के केस शामिल किए गए हैं। बड़े बकायादारों को यहां आकर अपना केस रखना है। यहां राशि जमा होने पर उन्हें नियमानुसार छूट भी मिलेगी। इससे पक्षकारों काे भी लाभ होगा।

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

जिलेमें मेगा लोक अदालत में शनिवार को करीब 25 हजार से अधिक केस के आपसी सुलह होने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो 50 हजार लोगों को इससे सीधा फायदा होगा। जिला न्यायालय ने करीब 28 हजार केसों के हल करने का लक्ष्य रखा है। लोक अदालत में कोर्ट के केस के अलावा नगरपालिका के संपत्तिकर, बिजली कंपनी के बकाया बिल, टेलीफोन विभाग के बकायादार सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। इस लोक अदालत में गंभीर अपराध को छोड़कर सभी किस्म के प्रकरणों में समझौता कराया जाएगा।

जिला न्यायालय में लोक अदालत सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। करीब 30 मिनट के कार्यक्रम के बाद लोक अदालत शुरू हो जाएगी। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। पहली बार 55 खंडपीठ बनाई गई है। पिछले साल करीब 25 खंडपीठ बनी थी। शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके शुक्ला, कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी आशुतोष प्रताप सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौबे करेंगे।

ऐसीहोगी सुलह

लोकअदालत में आने वाले पक्षकारों को ज्यादा कुछ नहीं करना है। सभी पक्षकरों को एक सप्ताह पहले ही लिखित सूचना दे दी है। अब उन लोगों को सुबह यहां आकर अदालत में अपने केस के सुलह के लिए स