पंचायतों में होगा कचरा नष्ट
पंचायतों में होगा कचरा नष्ट
होशंगाबाद| पंचायतोंमें ठोस और तरल कचरे के निबटारे के लिए यूनिटें बनेगी। एक यूनिट पर कम से कम 40 से 50 लाख रुपए खर्च होंगे। ये यूनिट उन्हीं पंचायतों में बनेगी जिनकी आबादी 5 हजार या उससे अधिक होगी। जिले में ऐसी 9 पंचायतें सामने आई है जिनकी आबादी 5 हजार या उससे अधिक है। इन पंचायतों को फाइनल करने से पहले राज्य की एक टीम भी निरीक्षण करेगी। शुक्रवार को इस पूरी योजना को लेकर जिला पंचायत में जिला स्तरीय बैठक हुई है। बैठक में होशंगाबाद के मेहरागांव, रायपुर, पिपरिया के हथवास, सोहागपुर के सेमरीहरचंद, शोभापुर, सिवनीमालवा के शिवपुर, केसला के रानीपुर, पथरौटा बाबई के सांगाखेड़ा कला गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के निवारण के लिए यूनिटें बनाने को लेकर चर्चा हुई है।
यहहोगा फायदा
यूनिटनिर्माण में स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा। गांव में कचरे निबटारे की समस्या खत्म होगी। गांव का वातावरण साफ-स्वच्छ बनाया जा सकेगा।