पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण प्रक्रिया हुई

आरक्षण प्रक्रिया हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों का प्रमुख पंचायत क्षेत्र

वार्ड क्षेत्र

4केसला के जुझारपुर, सनखेडा़ क्षेत्र

7 निमसाडिया, पांजराकला

10 मढ़ई, टेकापार सेमरीहरचंद क्षेत्र

14 राईखेडी मटकुली पिपरिया के आगे

15 उमरधा बनखेड़ी क्षेत्र

जिपं अध्यक्ष का पद ओबीसी के लिए आरक्षित

होशंगाबाद| जिलापंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण हो गया। इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। अभी अनुसूचित जनजाति महिला के लिए यह पद था। आरक्षण शुक्रवार को भोपाल में हुआ। ओबीसी होने के साथ ही इस वर्ग के कई लोगों के दावेदार हो सकते हैं। जिले में 15 वार्ड हैं। एक वार्ड में 30 पंचायत है। वार्ड 19 में सबसे कम 19 पंचायत है। जिले में कुल 428 पंचायत हैं। जिला पंचायत के चुनाव जनवरी माह में होना है। इसके लिए यह आरक्षण हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव वार्ड में जीते हुए सदस्यों के द्वारा किया जाता है। 15 वार्ड में से जो सदस्य चुनकर आएंगे वे अपने अध्यक्ष का चयन करेंगे। इस बार ओबीसी सदस्य के लिए सिर्फ दो वार्ड 14 और 15 है। इसके अलावा अनारक्षित वार्ड 4,7,10 है। बाकी वार्ड एससी, एसटी के लिए आरक्षित हैं। यानी इन पांच वार्ड से ही चुनकर आए ओबीसी के सदस्यों में से कोई एक जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। अभी उमरधा बनखेड़ी क्षेत्र से ही जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिले में करीब 3 लाख मतदाता हैं।