- Hindi News
- 290 कर्मचारियों का रुका वेतन, ज्ञापन सौंपा
290 कर्मचारियों का रुका वेतन, ज्ञापन सौंपा
इटारसी| होशंगाबादकोषालय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के बिलों पर आपत्ति लगने के कारण वन विभाग के 290 कर्मचारियों का नवंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। मप्र वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश सचिव विनोद कहार ने बताया कि कोषालय द्वारा लगाई गई आपत्ति अनावश्यक है। संघ के सदस्यों का कहना है कि आपत्ति के कारण वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के कर्मचारी सदस्य शामिल हैं।