बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर बैठक कल
बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर बैठक कल
होशंगाबाद. जम्मूकश्मीर राज्य में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 15 सितंबर को कलेक्टोरेट के रेवा सभाकक्ष में शाम 5 बजे बैठक होगी। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने बताया है कि बाढ़ प्रभावितों के लिए जिला स्तर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रेडक्रास सोसायटी भी आम नागरिकों के सहयोग से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राहत राशि जुटाने का प्रयास कर रही है। आम लोगों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।