- Hindi News
- मौसम बीतने को आया, आधी भी नहीं हुई बारिश
मौसम बीतने को आया, आधी भी नहीं हुई बारिश
पिछले साल की तुलना में इस साल अभी तक आधी बारिश भी नहीं हुई है। जबकि सीजन निकलने को 15 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाली गर्मी में फिर से भू-जल स्तर गहरा सकता है क्योंकि पिछली गर्मी में भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया था जबकि साल 2013 में औसत बारिश 1950 मिमी हुई थी जो जिले की कुल औसत बारिश 1311.7 मिमी से 638.3 मिमी अधिक थी। इधर इस सीजन में अभी तक औसत बारिश 873.3 मिमी हो चुकी है। जबकि पिछले साल 13 सितम्बर तक 1677.7 मिमी औसत बारिश हो चुकी थी। जो इस साल अभी तक हुई बारिश से करीब डेढ़ गुना अधिक थी। फिर भी गमी के सीजन में जल संकट से जूझना पड़ा था। हालांकि अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सितम्बर के आखिरी सप्ताह तक बारिश होगी, लेकिन कम। अब यदि सितम्बर के आखिरी सप्ताह तक, यानि 15 से 20 दिन में बारिश का आंकड़ा औसत तक नहीं पहुंचा तो आने वाली गर्मी में पानी की कमी से जूझना तय है। क्योंकि तवा कमांड को छोड़कर जिले के जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल और कुओं से सिंचाई होती है। उनमें पानी की कमी सकती है। साथ ही सोहागपुर और सिवनीमालवा के उन क्षेत्रों में भी पानी की कमी आएगी, जहां हर बार गर्मी में जल स्तर नीचे चला जाता है।
नोट- जिला बाढ़ कंट्रोल रूम से मिले आंकड़े मिमी में है।
अच्छी बारिश नहीं हुई तो ये होगी समस्या
{सिवनीमालवा के कुछ गांवों में गर्मी के समय सौ फीट तक पानी चला जाता है। हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने पड़ते है।
{ होशंगाबाद शहर में भी जल स्तर नीचे चला जाता है।
{ जिले के लघु तालाबों में पानी कम होने लगता है।
अब ऐसे होगी बारिश
मौसमविभाग भोपाल के वैज्ञानिक ईआर चिंतलु ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर सिस्टम बना हुआ है। जिससे नमी रही है। ऐसी संभावना है कि सितम्बर महीने के आखिरी सप्ताह तक नर्मदाघाटी के आसपास प्रदेश में बारिश होगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सिस्टम बार-बार डवलप हो रहा है उससे कम बारिश होने की संभावना है। लेकिन इस सीजन में जिस तरह एकदम से सिस्टम डवलप हुआ है और अचानक तेज बारिश हुई है ऐसी उम्मीद अब कम है।
बारिश के तुलनात्मक आंकड़े
ब्लॉकइस साल अब पिछले साल अब तक की बारिश तक कीबारिश
होशंगाबाद962 1,201
सिवनीमालवा 1,040 1,396
इटारसी 717 1,706
बाबई 611 1,092
सोहागपुर 902 1,560
पिपरिया 828 1,5