- Hindi News
- नारायणनगर के युवकों को थाने ले गई भोपाल पुलिस
नारायणनगर के युवकों को थाने ले गई भोपाल पुलिस
महिला के गले से चेन झपटने का मामला
होशंगाबाद. भोपालके बागसेवनिया थाने के अंतर्गत आने वाले नारायणनगर क्षेत्र में 20 मई को फारेस्ट अधिकारी की प|ी के गले से चेन झपटने वाले संदेही आरोपियों की तलाश में भोपाल पुलिस के अमले ने शनिवार को होशंगाबाद के नारायणनगर क्षेत्र में कार्रवाई की। कुछ युवकों को भोपाल पुलिस सिटी कोतवाली में लेकर आई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी कोतवाली में बयान दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के समय का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुआ है। रिकार्डिंग में लुटेरों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है।
बागसेवनिया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई को फारेस्ट अधिकारी पीके सिंग की प|ी अनिता घर से किराना दुकान जा रहीं थी इसी दौरान बाइक सवारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी। मामले को लेकर भोपाल पुलिस के अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करने आए हैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कोतवाली टीआई एसएन सिंह मुकाती ने बताया कि लूट के मामले की जांच के संबंध में टीम होशंगाबाद आई थी।