पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी ने लगाया आरोप, टीआई ने वंदे मातरम् का नारा लगाने से रोका

एबीवीपी ने लगाया आरोप, टीआई ने वंदे मातरम् का नारा लगाने से रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय नर्मदा कॉलेज के सभागृह में शनिवार को चल रही कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित कार्यशाला के दौरान पुलिस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच ठन गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े टीआई एसएन सिंह मुकाती ने देशभक्ति के भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारे लगाने से रोका है। ऐसा नहीं करने पर टीआई ने डंडों से मारने की धमकी भी दी है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टीअाई को 17 सितंबर तक निलंबित करने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर परिषद जिले में प्रदर्शन करेगी। इधर टीआई ने उन पर लगे सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। टीआई ने बताया कि कुछ युवक कार्यक्रम के दौरान सभाकक्ष के बाहर हल्ला मचा रहे थे। युवक किसी मामले को लेकर कलेक्टर से बात करना चाहते थे। हमारा कहना था कि कार्यक्रम के बाद सभी कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रख देते। लेकिन युवक पुलिस से ही विवाद करने लगे। कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे, सबको मालूम है कि पूरे मामले में गलती किसकी है। छात्रों ने टीआई के खिलाफ नारेबाजी की है।

नर्मदा कालेज में मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी करते एबीव्हीपी के सदस्य।

टीआई ने नारे लगाने से रोका

^कॉलेजमें अपनी मांग को लेकर जिस समय छात्र प्रदर्शन कर भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। उस समय टीआई ने आकर बोला कि भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे यहां मत लगाओ। अब परिषद पूरे जिले में टीआई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके साथ उनके निलंबन की मांग भी करेगी।^ -शिव कुमार पंडित, संगठनमंत्री परिषद

नारेलगाने से किसी को नहीं रोका था

^टीआईने भारत माता या वंदे मातरम जैसे नारों को लगाने से किसी को नहीं रोका था, ये सारे युवक कॉलेज सभागृह के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। उस समय कलेक्टर कार्यशाला में अपनी बात रख रहे थे। ऐसे में टीआई ने सभी को ऐसा करने से मना किया था। जिसके कारण इस तरह के आरोप उन पर लगाए गए हैं।^ -अमृतलाल मीना, एएसपीहोशंगाबाद