पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. गुप्ता ने कहा मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे आरोपी

डॉ. गुप्ता ने कहा मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ पीपीओ के बदले 7 हजार रुपए मांगने का मामला

होशंगाबाद.स्वास्थ्यविभाग के पीपीओ के बदले सात हजार रुपए मांगने के मामले में डॉ.गुप्ता ने आरोपियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाया है। डॉ.गुप्ता की मानें तो रामसिंह पटेल ने मामले को वापस लेने के लिए मुलाकात की थी, लेकिन इसके लिए मनाकर दिया। रामसिंह पटेल का कहना कि उन्हें डॉ.गुप्ता रास्ते में मिले थे। उनसे पूरे मामले को लेकर औपचारिक बातें ही हुई हैं। इधर डॉ.शरद गुप्ता ने दूसरे दिन मानव अधिकार आयोग से भी सिविल सर्जन और एकाउंटेंट शशांक माने और रामसिंह पटेल के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि पीपीओ जारी करने के लिए शिकायतें की गई थी।

आरोपकई लेकिन जांच और कार्रवाई नहीं: सिविलसर्जन की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सवाल उठे हैं। सीएमएचओ ने उन्हें डॉ. चौहान को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाने को कहा था, ताकि आईओटी में ऑपरेशन शुरू हो सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला अस्पताल की ओटी में सीएस के अनुमति के बाद पांच डॉक्टरों ने महिला के ऑपरेशन का वीडियाे तैयार कर फेसबुक पर डाला था। इस मामले में कई महीनों बाद भी जांच नहीं हो सकी है। जबकि महिला आयोग, एसपी और एसडीओपी ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

अस्पताल में पीछे के दरवाजे से हुई भर्तियाें के मामले में सीएमएचओ द्वारा बार-बार बुलाने पर भी संबंधित कर्मचारी दस्तावेज दिखाने नहीं पहुंचा। सिविल सर्जन ने उसे सरकारी खर्च पर डायलिसिस की ट्रेनिंग पर भेज दिया।

अंतिमबार नोटिस देंगे

^हमदो बार सीएस को रिमाइंडर दे चुके हैं। सोमवार को अंतिम बार उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी जवाब नहीं आया तो एकतरफा रिपोर्ट पुलिस और महिला आयोग को भेजेंगे। डॉ.शरद गुप्ता के मामले की जांच कराई जाएगी।^ डॉ.एएलमरावी, सीएमएचओहोशंगाबाद