पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिमाही परीक्षा नजदीक बच्चों को नहीं मिली किताबें

तिमाही परीक्षा नजदीक बच्चों को नहीं मिली किताबें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ विशेष कक्षाएं लगेगी कमजोर ग्रेड वाले बच्चों की

नगरसंवाददाता. होशंगाबाद

शिक्षा विभाग ने हाई-हायर सेकंडरी स्तर के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। जिले के स्कूलों में 15 से 22 सितंबर तक परीक्षा और प्रयोग परीक्षा होगी। इस बार शिक्षा विभाग त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर बच्चों की ग्रेडिंग करेगा। इसी आधार पर कमजोर बच्चों को छांटकर उनकी विशेष कक्षाएं भी लगाई जानी है। लेकिन जिले के 35 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों को कमजोर की श्रेणी में आने डर सता रहा है। क्योंकि शिक्षा विभाग ऐसे विद्यार्थियों को अब तक निशुल्क पुस्तकें नहीं बांट पाया है। प्राचार्यों और बीईओ की लापरवाही के कारण पुस्तकें पढ़े बिना ही विद्यार्थी त्रैमासिक परीक्षा देंगे। इधर जिन स्कूलों के पास ज्यादा पुस्तकें पहुंच गई थी उन प्राचार्यों को अतिरिक्त पुस्तकों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग ने चार दिन के अंदर विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जो काम प्राचार्य और बीईओ ढाई माह में नहीं कर पाए वह काम चार दिन में करने की बात शिक्षा विभाग कह रहा है। परीक्षा 15 से होगी और प्राचार्य-बीईओ 17-18 सितंबर तक दूसरे स्कूलों की अतिरिक्त पुस्तकें खोजकर बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इधर त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। जिन विद्यार्थियों के पास पुस्तकें नहीं है वे तो पढ़ाई कर ही नहीं पा रहे हैं, वहीं दूसरे विद्यार्थियों का सिलेबस समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। बच्चों का कहना है कि बिना पुस्तकों के कमजोर की श्रेणी में आना शर्मनाक होगा। वहीं आगे वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट पर भी इसका असर पड़ेगा।

लापरवाही बरतने वालों को देंगे नोटिस, करेंगे कार्रवाई

^जिलेके सभी स्कूलों में पुस्तकों का स्टॉक और अन्य जानकारियां बुलाई जा रही है। जिससे अतिरिक्त पुस्तकों को दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके। जिन प्राचार्यों ने पुस्तकों की डिमांड नहीं भेजी है उन्हें नोटिस देंगे। फिर कार्रवाई भी करेंगे। बुधवार तक बच्चों को पुस्तकों का वितरण करने का पूरा प्रयास करेंगे।^ अरविंदचौरगड़े, जिलाशिक्षा अधिकारी होशंगाबाद

पांच दिन होगी तिमाही परीक्षा

कक्षा9,10,11 12 की त्रैमासिक परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक चलेगी। 9वीं का पह