पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरगी बांध से छोड़ा 40 हजार क्यूसेक पानी

बरगी बांध से छोड़ा 40 हजार क्यूसेक पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ 36 से 40 घंटे बाद होशंगाबाद आएगा पानी

नगरसंवाददाता. होशंगाबाद

बरगी बांध के शनिवार को तीन गेट और खोले दिए गए है। बरगी से छोड़ा जा रहा 40 हजार क्यूसेक पानी 36 से 40 घंटे में होशंगाबाद आएगा। इससे सेठानीघाट का लेवल एक से दो फीट तक बढ़ेगा। शनिवार शाम को घाट का लेवल 938.60 फीट था। तीन दिन पहले बरगी के पांच गेट खोले गए हैं। जिनसे 12 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं इससे पहले गुरुवार को बांध के पांच गेट एक-एक मीटर खोले गए थे। जिनसे 27 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। अब बांध के सभी 8 गेट एक-एक मीटर खुले हुए हैं। जिनसे कुल 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर बारिश की संभावनाओं के बीच प्रशासन बरगी बांध से छोड़े जा रहे पानी को लेकर सतर्क है। बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के आसपास हिस्से में इतनी बारिश हो चुकी है कि हर घंटे बांध का लेवल बढ़ रहा है। जिसे मैनेज करने के लिए गेट खोलने पड़ रहे है। अभी बांध का लेवल 422.90 मीटर है इसकी लास्ट क्षमता 428.0 मीटर है।

इधर, पचमढ़ी और बैतूल समेत सारनी क्षेत्र के आसपास हिस्से में तेज बारिश हुई तो तवा के गेट भी खोले जा सकते है। क्योंकि तवा में 1165.40 फीट पानी चुका है। शनिवार दोपहर बाद लेवल में .10 फीट की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि बांध से हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी बांध का लेवल बढ़ रहा है। बारिश की स्थिति में गेट खुलना तय है जिसे लेकर प्रबंधन सतर्क है।