आज श्रीराम करेंगे रावण का वध
आज श्रीराम करेंगे रावण का वध
होशंगाबाद| रामलीलामैदान में मंगलवार शाम 4.30 बजे राम-रावण युद्ध होगा। इसके पहले लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया जाएगा। सोमवार को रामलीला में हनुमानजी के लंका में प्रवेश, माता सीता का स्मरण, लंका में आग, एवं वानर दल द्वारा लंका कूच करने के संवाद का मंचन किया गया।
सामूहिकअवकाश पर रहेंगे तृतीय वर्ग कर्मचारी
होशंगाबाद| मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कर्मचारी 30 सितंबर को 32 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने इसकी जानकारी दी। सभी कर्मचारियों को 11 बजे कोठी बाजार कर्मचारी चौक पर एकत्रित होने को कहा गया है।
वार्डोंमें कामों के लिए दरें स्वीकृत
होशंगाबाद|नगरपालिका मेंपीआईसी की बैठक हुई। इसमें शहर के वार्ड में होने वाले कार्य की दरों को स्वीकृत किया गया है। इसमें दैनिक वस्तुएं खरीदने का निर्णय भी लिया है।
प्रेरकप्रसंग पर हुआ व्याख्यान
होशंगाबाद। शासकीयनर्मदा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत महापुरषों के प्रेरक प्रसंग पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ.केजी मिश्रा ने महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों पर व्याख्यान दिया।