- Hindi News
- आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मिली जमानत
आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मिली जमानत
इटारसी। एकविद्यार्थी पर प्राण घातक हमले के मामले को लेकर एक नाबालिग आरोपी ने दो दिन पहले होशंगाबाद कोर्ट में समर्पण किया था। जिस मामले में आरोपी को सोमवार का जमानत पर रिहा किया गया है। नेहरूगंज निवासी अरूण तिवारी का पुत्र क्षितिज (17) इंदौर में रहकर पढाई कर रहा है। 16 सितंबर को क्षितिज इटारसी आया था। इसी दिन शाम 6.30 बजे तीसरी लाइन में करीब छह लोगों ने चाकू और शराब की फूटी हुई बोतल से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस अब तक तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर चुकी है। अधिवक्ता आनंद दुबे ने बताया कि मामले का एक नाबालिग आरोपी गौतम मैना ने शनिवार को होशंगाबाद न्यायालय में सरेंडर किया था। जिसके बाद सोमवार को न्यायाधीश स्मिता सिंह ठाकुर ने गौतम को जमानत दे दी है।