- Hindi News
- इटारसी। रंगोलीके आकर्षक चित्रों में रंग भरकर गर्ल्स कॉलेज में
इटारसी। रंगोलीके आकर्षक चित्रों में रंग भरकर गर्ल्स कॉलेज में
इटारसी। रंगोलीके आकर्षक चित्रों में रंग भरकर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने कलात्मक तरीके से भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया। गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 6 काॅलेजों के प्रतिभागी शामिल हुए। युवा उत्सव प्रभारी हरप्रीत रंधावा ने बताया कि जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में गर्ल्स कॉलेज की पूर्वा राजपूत ने पहला, एनएमवी होशंगाबाद की देवजानी वैद्य ने दूसरा और माखनलाल चतुर्वेदी कॉलेज बाबई के राकेश कीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में निधि शर्मा, नीता चौरसिया, रेणु कोही और प्रीति दुबे उपस्थित थी। रंगोली देखने बड़ी संख्या में छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित थे।
युवा उत्सव के दाैरान सजाई रंगोली