- Hindi News
- फिल्म फ्राड सैंया की शूटिंग के दौरान अरशद वारसी ने रिक्शे पर दृश्य फिल्माया।
फिल्म फ्राड सैंया की शूटिंग के दौरान अरशद वारसी ने रिक्शे पर दृश्य फिल्माया।
फिल्म फ्राड सैंया की शूटिंग के दौरान अरशद वारसी ने रिक्शे पर दृश्य फिल्माया।
फिल्म \\\"फ्राड सैंया\\\' में दिखाई देगा सेठानीघाट
होशंगाबाद| प्रकाशझा की नई फिल्म \\\"फ्राड सैंया\\\' की शूटिंग होशंगाबाद के सेठानीघाट, झंडा चौक, होली चौक पर हुई। फिल्म के मुख्य कलाकार अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला के यहां दृष्य फिल्माए गए। सेठानीघाट के सत्संग भवन में शूटिंग हुई। शूटिंग दिनभर चली। शूटिंग यहां तीन दिन चलना थी, लेकिन ठहरने के लिए बड़ी होटल नहीं होने के कारण कलाकार यहां से एक दिन में ही शूटिंग कर चले गए। अरशद वारसी भोपाल चले गए। अब फरवरी में गंगाजल 2 की शूटिंग जिले में होगी। सेठानीघाट के सत्संग भवन पर फिल्म का एक भाग फिल्माया गया। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की है, जो शादी होने के बाद भी दूसरी लड़कियों से अपने संपर्क बनाए रखता है और प|ी से यह सब छिपाता है। अरशद वारसी मुख्य कलाकार हैं। सत्संग भवन के ऊपर उसका घर बताया गया है। यहां वह सुबह सोकर उठता है। उसे पता चलता है कि पुलिस उसे ढूंढ रही है तो वह घर से भागता है। पुलिस से नजरें बचाता हुआ वह रिक्शा में बैठता है और भाग जाता है।
रिक्शा होली चौक, झंडा चौक से होते हुए घाट पर आता है। फिल्म की शूटिंग का यह भाग पूरा होने के बाद श्री वारसी यहां से भोपाल चले गए। बाद में हास्य कलाकार सौरभ शुक्ला का दृष्य फिल्माया गया। वे हीरोइन के ताऊ हाेने का रोल निभा रहे हैं। यहां हुए दृष्य में सौरभ शुक्ला घर के काम निबटाते हैं। उन्हें दामाद के बारे में पता चलता है तो वह दुखी होते हैं।