पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टंकी तोड़ने के दौरान बंद दुकानों और सड़क पर आया पानी

टंकी तोड़ने के दौरान बंद दुकानों और सड़क पर आया पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरचौक के पास करीब 30 साल पहले बनी पानी की टंकी काे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले टंकी के नीचे पाइप लाइन और उसके कनेक्शन तोड़े जा रहे हैं। टंकी तोड़ने केे दौरान बालागंज से पंप चालू होने पर अमर चौक की टंकी परिसर में पानी बहने लगा। पानी टंकी के पास बनी दुकानों के नीचे से निकलकर सड़कों पर गया। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी आने का पता चला तो नपा के जल विभाग ने बालागंज पंप हाउस को बंद कराया।

अमरचौक की टंकी तोड़ने का काम चल रहा था कि अचानक शाम करीब 5.45 बजे पानी गया। पानी पाइप लाइन से इतनी तेजी से आया कि पूरा परिसर पानी में भर गया और यहां की दुकान के नीचे से निकलकर सड़क पर गया। पानी अमरचौक तक पहुंच गया। अमरचौक पर नपा के कांप्लेक्स की दो दुकानें खाली हैं। इन दुकानों में पीछे से पानी भराया और शटर से सड़क पर निकल आया। पानी के अचानक आने से बाजार के लोगों ने इसकी जानकारी नपा को दी। नपा अमले काेपानी आने का पता चला तो बालागंज से सप्लाई बंद कराई। नपा के जल विभाग प्रभारी महेंद्र तोमर ने बताया कि अमरचौक की टंकी से कनेक्शन बंद कर सदर बाजार की टंकी से जोड़ दिया है। यहां बालागंज से एक पाइप लाइन आई है। पाइप लाइन का आखिरी छोर यहां बंद था। मंगलवार को जब टंकी के नीचे तोड़ने का काम शुरू किया तो पाइप लाइन फूट गई। यह काम दोपहर में हुआ था। शाम को आम दिनों की तरह बालागंज का पंप हाउस चालू किया तो वहां से पानी यहां आया और पूरे क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलते ही इसे रोका गया। बुधवार से यह दिक्कतें नहीं हो इसके लिए बालागंज से ही पाइप लाइन को बंद किया जा रहा है।

डेढ़ माह चलेगा टंकी तोड़ने का काम

अमरचौककी टंकी को तोड़ने के लिए नगरपालिका ने चुनाव के पहले खंडवा की कंपनी को आर्डर किया था। चुनाव पूरे होते ही टंकी तोड़ने का काम शुरू हो गया। पहले टंकी को बम से उड़ाने की प्लानिंग थी।

















लेकिन रहवासी और बाजार क्षेत्र होने के कारण इसे बदलकर छैनी हथोड़े से तोड़ने का निर्णय लिया गया था। सबसे पहले नीचे टंकी के सपोर्ट में लगे लोहे के राड को तोड़ा जा रहा है। साथ ही पाइप लाइन को अलग किया जा रहा है टंकी तोड़ने वाले अब्दुल खान ने बताया कि टँकी तोड़ने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। टंकी को ऊपर से ही तोड़ना शुरू किया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड की टंकी भी ऐसे