पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर लिख दिया गलत पता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर लिख दिया गलत पता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा केंद्रों के बाहर अन्य केंद्रों का सही पता लिखा जाएगा

^प्रवेशपत्रोंमें यदि परीक्षा केंद्रों के गलत स्थान रहे हैं तो अभ्यर्थी उन्हें जांच कर अभी से सुधरवा सकते हैं। जिले के अभ्यार्थियों को तो केंद्र खोजने में दिक्कतें नहीं आएगी, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। इसके लिए हर परीक्षा केंद्रों पर अन्य केंद्रों का सही पता लिखकर बोर्ड लगाया जाएगा। जिससे यदि कोई गलत स्थाल पर पहुंच भी जाएगा तो उसे सही जानकारी दूसरे केंद्र से मिल जाएगी। प्रवेश पत्रों में हमारे यहां से सही जानकारी गई थी। लेकिन हो सकता है व्यापम से ही कम्प्यूटर फीडिंग में गलती हो गई हो।^ एचएसमीना, एडीएमपरीक्षा प्रभारी

> शहर के 20 और इटारसी के 4 परीक्षा केंद्रों पर।

> शासकीय निजी स्कूलों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र।

> दो पारियों में होनी है परीक्षा। सुबह 9 से 12.15 और दोपहर 2 से 5.15 बजे तक।

> होशंगाबाद हरदा जिले की 10 हजार महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी परीक्षा में।

> नर्मदा कॉलेज के प्राचार्य को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।

यहां होनी है परीक्षा

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

शहरके 20 और इटारसी के 4 सेंटरों पर 14 दिसंबर को एकीकृत महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला पद के लिए सीधी भर्ती की परीक्षा होनी है। लेकिन महिला अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्रों में गलतियां रही हैं। खासतौर से परीक्षा केंद्रों का पता कहीं से कहीं बताया जा रहा है। शहर के कुछ अभ्यार्थियों को जो प्रवेश पत्र मिले हैं उसमें गर्ल्स स्कूल को के शाला बना दिया गया है तो सेमेरिटंस स्कूल का स्थान बाबई रोड से कोठी बाजार दिया गया है। सेंटचार्ल्स स्कूल को सरस्वती नगर रसूलिया के बजाए प्रताप नगर बताया गया है। इसके अलावा कई ओर स्कूलों के पते में गड़बड़ी दी गई है। इससे अब परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन अपने केंद्र खोजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। होशंगाबाद-इटारसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हरदा होशंगाबाद जिले के 10 हजार महिला अभ्यार्थियों को शामिल होना है। होशंगाबाद लोकल के विद्यार्थियों को तो परीक्षा केंद्र खोजने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन होशंगाबाद से बाहर के अभ्यार्थियों को ऐन मौके पर परीक्षा केंद्र खोजने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इधर गलत स्थान वाले प्रवेश प