पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा, आंधी बारिश से फसल आड़ी , चने की फसल को जरूरत से ज्यादा पानी

हवा, आंधी बारिश से फसल आड़ी , चने की फसल को जरूरत से ज्यादा पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीरात जिले में तेज हवा धुंध के साथ बारिश हुई है जिसके कारण करीब एक तिहाई रकबे में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। जबकि चने की फसल को जरूरत से अधिक पानी मिल गया है। इस बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। क्योंकि गेहूं की फसल आड़ी होने से पैदावर में गिरावट आएगी। साथ ही कम सिंचाई में पकने वाली चने की फसल बलंगा जाएगी। इसके बावजूद आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। क्योंकि मप्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मंगलवार रात की बारिश से जिसके कारण होशंगाबाद, इटारसी, सिवनीमालवा, सोहागपुर, केसला, बाबई और पचमढ़ी के आसपास कई गांव में पहले बोई गेहूं की फसल आड़ी हो गई। फसल के आड़ी होने से तना कमजोर हो गया है। इन्हीं क्षेत्रों में चने की फसल को भी नुकसान हुआ है क्योंकि जनवरी में दो और फरवरी के बीते 10 से 11 दिनों में दो बार बारिश हुई है। पलासडोह के किसान संजय पटेल ने बताया कि रोहना, पलासडोह, सावलखेड़ा, बमूरिया, बैराखेड़ी, जैतपुर समेत कई गांव में पहले बोई गई फसल आड़ी हो गई है। प्रति एकड़ उत्पादन में गिरावट आएगी। इटारसी के पास मलोथर के किसान रामशंकर लोवंशी के मुताबिक तीखड़, जमानी केसला के कुछ गांवों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। सिवनीमालवा के बघवाड़ा, तिमस्यिा, रतवाड़ा समेत आसपास के गांव में भी फसलें आड़ी हुई है।

सिवनीमालवा में सबसे तेज अधिक बारिश

सिवनीमालवाके कुछ गांवों में सबसे तेज बारिश हुई है। यहां बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 16.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद इटारसी में 12.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जिले भर में औसत 8.0 मिली बारिश हो चुकी है। इसके दो दिन पहले पचमढ़ी सिंगानामा के आसपास दिन में तेज बारिश हुई थी कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे थे।

खेतों में इस तरह आड़ी हो गई हैं फसल। कृषि विभाग के अनुसार यदि एक दिन और पानी गिरता है तो फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है।

फसल को नुकसान होगा

^इसस्थिति से बचने के लिए किसानों को बाेवनी के समय दूरी के अंतर का ध्यान रखना चाहिए। जो कि जिले के ज्यादातर किसान नहीं रखते। क्योंकि फसल जितनी घनी होगी, बारिश, हवा, धुंध से उसके गिरने की आशंका है। डॉ.आईडी सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, होशंगाबाद

बारिश के बावजूद रात दिन का तापमान उछला

तेजबारिश के बावजूद रात दिन का तापमान उछला है। होशंगाबाद में बुधवार को दिन का तापमान 24.5 डिग्री से बढ़कर 26.0 डिग्री पहुंच गया है जिसमें 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान भी 11.8 डिग्री से बढ़कर 12.4 डिग्री हो गया है जो 0.6 डिग्री अधिक है।

नोट| अधीक्षकभू-अभिलेख से मिले बारिश के आंकड़े बुधवार सुबह 8 बजे तक।

जिले में यहां इतनी हुई बारिश

सिवनीमालवा16.2

इटारसी 12.8

होशंगाबाद 12.6

बाबई 3.0

पिपरिया 7.2

पचमढ़ी 8.2

सोहागपुर 4.0

बनखेड़ी 0.0

योग64.0