अशोक जमनानी को वीरसिंह जूदेव पुरस्कार
होशंगाबाद| साहित्यकारअशोक जमनानी को साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का वीरसिंह जूदेव राष्ट्रीय पुरस्कार भोपाल में आयोजित समारोह में दिया गया। यह पुरस्कार उनकी सुप्रसिद्ध कृति खम्मा के लिए दिया गया। राज्य संग्रहालय में कार्यक्रम में यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के प्रमुख संस्कृति सचिवमनोज श्रीवास्तव एवं संस्कृति निदेशक रेणु तिवारी ने दिया।