पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैलीपेड पर मवेशी जाएं इसलिए लगाए बैरिकेड्स

हैलीपेड पर मवेशी जाएं इसलिए लगाए बैरिकेड्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| मुख्यमंत्री13 फरवरी को नदी महोत्सव में शामिल होने के लिए रहे हैं। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा तैयारी शुरू हो गई है।

इस बार हैलीपेड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें इसलिए दो दिन पहले ही हैलीपेड पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं तथा एक दिन पहले जवान तैनात किए जाएंगे, यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि कोई मवेशी यहां नहीं आए। इसके पहले 23 नंवबर को सीएम के हैलीकाप्टर उतरने के दौरान मवेशियों का राज हो गया था, इससे सीएम को कुछ देर के लिए हवा में ही थमना पड़ा था। दैनिक भास्कर ने इस फोटो को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस बार ऐसा नहीं हो इसलिए यह सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि इस बार एसपी और एसडीएम दोनों ही नए हैं।

हैलीपेड पर लगाई गई बैरिकेड्स