पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक भी स्कूल ने नहीं दी समिति की सूची

एक भी स्कूल ने नहीं दी समिति की सूची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी स्कूलों में पालक शिक्षक समिति बनाने तीन दिन शेष

एजुकेशनरिपोर्टर| होशंगाबाद

प्राइवेटस्कूलों में पुस्तक निर्धारण के लिए पालक शिक्षक समिति बनाने के निर्देश प्रशासन दो बार दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी जिले के अधिकतर प्राइवेट स्कूलों ने पालक शिक्षक समिति अब तक नहीं बनाई है। जिला शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी पालक समिति बनाने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इस दौरान प्राइवेट स्कूलों को समिति की सूचना और पुस्तकों की सूची जमा करना था। लेकिन शिक्षा विभाग में एक भी प्राइवेट स्कूल ने सूची जमा नहीं की है। अब शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों को एक बार फिर अल्टीमेटम दे रहा है। निर्धारित समय पर सूची नहीं देने वाले स्कूलों की जानकारी कलेक्टर को देकर कार्रवाई का विचार भी शिक्षा विभाग कर रहा है। इधर प्राइवेट स्कूल पालकों को राहत देने के मूड में नहीं है। इसी कारण कोई स्कूल मनमानी करते हुए समिति बना रहा है तो कोई समिति बनाने का टेंशन ही नहीं ले रहा है। कई स्कूलों ने समिति बनाए बिना ही पुस्तकों की सूची पुस्तक विक्रेताओं को उपलब्ध करा दी है। प्राइवेट स्कूलों ने अधिकतर पुस्तकें महंगे दानों वाले निजी प्रकाशकों की लागू की है। प्रशासन जिला शिक्षा विभाग के आदेश को मानने से इंकार करते हुए प्राइवेट स्कूल एनसीआरटी एमपी बोर्ड की पुस्तकों को लागू करने से मना कर रहे हैं।

पालकशिक्षक समिति तो बनाना ही होगा

^प्राइवेटस्कूलों ने पालक शिक्षक समिति की जानकारी पुस्तकों की सूची अभी तक जमा नहीं की है। प्राइवेट स्कूल संचालकों को समय पर सूची जमा करने के लिए गुरुवार को फिर अल्टीमेटम दिया जाएगा। निर्धारित समय पर प्राइवेट स्कूलों को पालक शिक्षक समिति तो बनाना ही पड़ेगा। आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों की सूची कलेक्टर सर को सौंपी जाएगी। उनके मार्गदर्शन पर कार्रवाई की जाएगी। -अरविंदचौरगड़े, जिला शिक्षा अधिकारी होशंगाबाद