कैरियर मेले की तैयारी के लिए बैठक आज
होशंगाबाद| शासकीयनर्मदा कॉलेज में 25 26 फरवरी को विशाल करियर मेला प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। इसके लिए 13 फरवरी को कॉलेज के प्रशासनिक भवन में सभी विभागों की बैठक होगी। जिसमें मेले प्लेसमेंट के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की रूपरेखा पर चर्चा होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे ने बताया कि यह मेला संभाग का सबसे बड़ा मेला होगा। जिसमें देश की बड़ी नामी कंपनियां हिस्से लेंगी। वे विभाग भी इसमें शामिल होंगे जो छात्र-छात्राओं से जुड़े हैं। प्लेसमेंट को लेकर भी विशेष तैयारियां की जाएंगी। मेले प्लेसमेंट शिविर में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से युवा शामिल होंगे। श्री चौबे ने बताया कि मेले प्लेसमेंट की तैयारियों के लिए 13 फरवरी को सभी विभाग प्रमुखों की बैठक में पूरी रूपरेखा तैयार हो जाएगी। उसके बाद बेरोजगार युवाओं के चयन के लिए कंपनियों को बुलाया जाएगा।