पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 321 नदियों के जल का कलश करेगा आकर्षित

321 नदियों के जल का कलश करेगा आकर्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से

नदीमहोत्सव का चौथा आयोजन बांद्राभान संगम स्थल पर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस बार भी महोत्सव स्थल पर रेत से अखंड भारत की झांकी बनाई गई है। इस झांकी में बताया गया है कि भारत पहले कैसा था। भोपाल के कलाकार आनंद शर्मा, होशंगाबाद से आरती शर्मा, केशव कुमार यह झांकी बना रहे हैं। इसमें सभी प्रमुख नदियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही झांकी के बीच में 321 नदियों से आए जल को कलश के रूप में रखा जाएगा। यहां आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव के लिए बन रहे मंच से इस बार जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा।



इसके लिए मंच के आसपास गेहूं के पौधे, बालियां सहित गन्ने रखे जाएंगे।

हेलिपेड से कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्था

सीएमके आने को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हेलिपेड पर एक दिन पहले ही जवान तैनात कर दिए गए हैं तो कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह सफाई की जा रही है और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। यहां रात में भी पुलिस ने पैट्रोलिंग की और रिहर्सल भी की। एसपी आशुतोषप्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एक दिन पहले ही स्टाफ लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को हेलिपेड पर मवेशी घुस आए थे जिस कारण सीएम का हेलीकाप्टर 5 मिनट तक हवा में रहा था।