पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सोने के गहनों से होगा बीजासेन माता का शृंगार

आज सोने के गहनों से होगा बीजासेन माता का शृंगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार शारदीय नवरात्र आठ दिन की है। इसलिए नवमी और अष्टमी तिथियां एक ही दिन 2 अक्टूबर को होंगी। 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्र के लिए 30 सितंबर से ही कन्या भोज और भंडारे शुरू हो जाएंगे।

देवी उत्सव कल से

बंगालीएसोसिएशन द्वारा कोठीबाजार स्थित श्री आदिशक्ति मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

होशंगाबाद। पंचमी पर देवी दर्शन के लिए एक दिन पहले ही पहुंचे हजारों श्रद्धालु। इंसेट में बीजासेन माता की प्रतिमा।

सलकनपुर देवी मंदिर के पास स्थित शंकर मंदिर में भोपाल से आए एक श्रद्धालु को रविवार को दिल का दौरा पड़ गया। ट्रैफिक रोककर मरीज को तुरंत रेहटी अस्पताल रवाना कर दिया गया।

श्रद्धालु को आया अटैक

शहर में नवरात्र में गरबा उत्सव भी शुरू हो गए हैं। गुप्ता ग्राउंड में गरबा चल रहा है। वहीं एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र में मंगलवार और बुधवार को गरबा होगा। सोमवार को इसी स्थान पर आकृति मेहरा एंड ग्रुप भोपाल द्वारा देवी जागरण किया जाएगा।

गरबा उत्सव शुरू

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

शारदीयनवरात्र के पांचवे दिन 29 सितंबर को देवीधाम सलकनपुर में मां बीजासेन का शृंगार सोने के आभूषणों से होगा। माता को सोने के हार सहित अन्य गहने चढ़ाए जाएंगे। इसे देखते हुए माता के दर्शन के लिए सलकनपुर जाने वाले श्रध्दालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन करेंगे। जगह-जगह माता के भक्तों की सेवा की जा रही है। वहीं उत्सव के तहत जगह-जगह गरबा उत्सव और देवी जागरण चल रहा है।

शारदीय नवरात्र में पहले दिन से ही श्रद्धालु देवीधाम सलकनपुर जाते हैं। अब पैदल जाने वालों की संख्या और बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु दर्जनों की संख्या में जत्थे के रूप में जा रहे हैं। दिन में तेज धूप को देखते हुए ज्यादातर श्रध्दालु शाम के समय निकलते हैं। पंचमी के लिए भी रविवार से ही भीड़ बढ़ने लगी। होशंगाबाद जिले के अलावा नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा तरफ से भी श्रद्धालु होशंगाबाद होकर सलकनपुर जा रहे हैं। सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि शृंगार पंचमी पर माता का स्वरूप बहुत दिव्य होता है। पंचमी पर सोमवार को 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इ