- Hindi News
- वायरलेस के जरिए पूरे प्रदेश से जुड़ी इटारसी जीआरपी
वायरलेस के जरिए पूरे प्रदेश से जुड़ी इटारसी जीआरपी
क्या है आरओआईपी सिस्टम
{पूरे प्रदेश के किसी भी जीआरपी थानों में हो सकेगी बात
नगरसंवाददाता |इटारसी
जीआरपीथानों में उपयोग किए जाने वाले वायरलेस सेटों की सीमाएं खत्म हो गई है। पहले वायरलेस सेट से एक निश्चित फ्रीक्वेंसी पर बात की जाती थी। लेकिन अब नई तकनीक के कारण जीआरपी स्टाफ मध्य प्रदेश के किसी भी जीआरपी थानों में वायरलेस सेट से बात कर सकेंगे। रेलवे डीजी के आदेश के बाद कुछ महीनों पहले ही प्रदेश के सभी जीआरपी थानों में इस तकनीक को लगाने की कवायद शुरू हुई थी। जिसके बाद हाल ही में आरओआईपी नामक इस तकनीक को सभी जीआरपी थानों में शुरू किया गया है। जिसके बाद वायरलेस सेट से ही जीआरपी स्टाफ अब प्रदेश के किसी भी थाना क्षेत्र में बात कर सकता है।
आरओआईपी सिस्टम शुरू किया गया है
^कुछदिन पहले ही जीआरपी थाने में आरओआईपी सिस्टम को शुरू किया गया है। जिसके बाद प्रदेश के किसी भी जीआरपी थाने के ऑन ड्यूटी स्टाफ से वायरलेस सेट से मोबाइल की तरह ही बात की जा सकती है। सिस्टम के शुरू होने से जीआरपी थानों के बीच प्रॉपर कम्यूनिकेशन होने लगा है जिसका फायदा मिल रहा है। साइलसहैराल्ड, डीएसपीरेल
अधिकारिक जानकारी के अनुसार आरओआईपी को रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सिस्टम कहा जाता है। इस सिस्टम में इंटरनेट के माध्यम से प्रदेश के सभी जीआरपी थानों को एक निश्चित चैनल पर जोड़ा गया है। प्रत्येक जीआरपी थाने की अपनी-अपनी कोडिंग दी गई। यदि अब जीआरपी इटारसी को जीआरपी ग्वालियर बात करनी है तो आरओआईपी सिस्टम में ग्वालियर का निर्धारित (दो या तीन अंकों वाला) कोड डालना होगा। जिसके बाद सिस्टम इटारसी वायरलेस सेट को ग्वालियर के वायरलेस सेट से जोड़ देगा और दोनों जीआरपी थानों के बीच आपस में बात हो सकेगी।