कृषि रथ की जानकारी अपडेट करें : कलेक्टर
होशंगाबाद| कलेक्टरसंकेत भोंडवे ने जिले में भ्रमण कर रहे कृषि क्रांति रथ की जानकारी सुबह 9 बजे तक प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि वििभन्न विभागों के जो अधिकारी इस कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। कलेक्टर ने सोमवार को समीक्षा बैठक में अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की।