मलेरिया अधिकारी निलंबित
^उपजिला मलेरिया अधिकारी को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। जिलेे के सभी मलेरिया कर्मचारियों का वेतन रोक लिया गया है। -डॉ.एएल मरावी, सीएमएचओहोशंगाबाद
होशंगाबाद| जिलेमें मलेरिया विभाग के सुस्त रवैये को लेकर कलेक्टर ने काफी नाराजगी जताई है।
सोमवार को रेवा सभाकक्ष में डेंगू-मलेरिया को लेकर आयोजित बैठक में उप जिला मलेरिया अधिकारी एनएन कावरे को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली से निराश सीएमएचओ डॉ. एएल मरावी ने जिले के सभी मलेरिया कर्मचारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक के दौरान मलेरिया विभाग के कामों की रोजाना मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा है।