पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धान की खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धान की खरीदी

नहीं मिली सत्यापन की रिपोर्ट, शुरू नहीं हुआ अपडेशन

होशंगाबाद| धानबेचने अभी तक 463 नए किसानोंं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 7 हजार किसानों ने एक साल पहले कराए पुराने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करा लिया है। 3 नवम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां नए रजिस्ट्रेशन करने पुराने रजिस्ट्रेशन के अपडेशन की कार्रवाई चल रही है। अभी तक फूड विभाग को नए और पुराने किसी भी रजिस्ट्रेशन के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं मिली है। जबकि सत्यापन का काम 17 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है। फूड कंट्रोलर ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि अभी तक 463 नए किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जो पहली बार सरकारी रेट पर धान बेचेंगे। 7 हजार पुराने किसानों ने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराया है, जो पहले भी धान बेच चुके हैं। सत्यापन में देरी के चलते साफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपडेशन का काम प्रभावित हो रहा है। 10 अक्टूबर तक अपडेशन रिपोर्ट पूरी करनी है और अभी तक सत्यापन की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे साफ्टवेयर में फीडिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। फूड कंट्रोलर ने बताया कि खरीदी 31 जनवरी तक करेंगे। जिसके लिए सभी किसानों के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना है। इसमें रकबे का संशोधन, सिकमी या निजी किसान, बोवनी का रकबा, उत्पादन की संभावना और खाते की जानकारी अपडेट करनी है।