पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोल्टेज लो, अस्पताल के वेंटिलेटर बंद

वोल्टेज लो, अस्पताल के वेंटिलेटर बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएनसीयू से गायब था डॉक्टर, सीएस बोले लिखित में दें

जिलाअस्पताल में एसएनसीयू में बिना किसी सूचना के ड्यूटी डॉक्टर दिनभर गायब रहे। इसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को एसएनसीयू में ड्यूटी पर मौजूद डॉ.भास्कर गुप्ता ने एसएनसीयू से जाने की किसी को जानकारी नहीं दी थी। जब अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.डीपी सिंह को एसएनसीयू में डॉक्टर नहीं होने के बारे में बताया गया, तो उनका कहना था कि इस पूरे मामले को एक कागज पर लिख कर दें। हालांकि बाद में सिविल सर्जन ने डॉ.भास्कर गुप्ता की एक दिन की अनुपस्थिति लगाने के लिए कहा है।

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

जिलाअस्पताल में पिछले तीन दिनों से एक फेस नहीं होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। वोल्टेज कम होने के कारण जीवनरक्षक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। जिसके कारण मरीजों को भोपाल रेफर करना पड़ रहा है। वोल्टेज कम होने के कारण एसएनसीयू का वेंटिलेटर भी बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण रविवार को एम्बु करते हुए बच्चे को भोपाल भेजना पड़ा था। एसएनसीयू प्रभारी डॉ.नीतेश बैस ने इसे लेकर प्रबंधन के पास शिकायत भी की थी। इधर एनएचएम के कार्यालय में भी तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण काम प्रभावित हुआ। कई रिपोर्ट भोपाल नहीं भेजी जा सकीं। डीपीएम मनोज द्विवेदी ने बताया कि इसे लेकर हमने बिजली कंपनी को शिकायत की थी, पर कोई ठाेस कदम नहीं उठाया गया। सीएमएचओ कार्यालय में भी बिजली नहीं होने के कारण काम लगातार प्रभावित हो रहा था। बिजली कंपनी के दीपक सक्सेना ने बताया कि सोमवार शाम को 8 बजे तक अस्पताल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी।