पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धीमे काम वाले निजी स्कूलों की मान्यता खत्म करें : कलेक्टर

धीमे काम वाले निजी स्कूलों की मान्यता खत्म करें : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| समग्रसमेकित छात्रवृत्ति की मैपिंग पर ध्यान नहीं देने वाले प्राइवेट स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शिक्षा विभाग शुरू करे। जो प्राइवेट स्कूल शासन के आदेशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं उन स्कूलों की मान्यता समाप्ति के प्रकरण कलेक्टर कोर्ट में पेश करें। एसनजी स्कूल में ऑनलाइन छात्रवृत्ति के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संकेत भोंडवे ने जिला शिक्षा विभाग को यह आदेश दिए।

जिले में छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों की 96 प्रतिशत मैपिंग अब तक हो चुकी है। वहीं छात्रवृत्ति के पात्र अपात्र मिलाकर कुल 82 प्रतिशत विद्यार्थियों की मैपिंग अब तक जिले में हुई है। समीक्षा बैठक में प्राचार्यों ने कलेक्टर को बताया कि प्राइवेट स्कूल मैपिंग के काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

































प्राइवेट स्कूलों के कारण मैपिंग के काम में प्रगति नहीं मिल रही है। बैठक में यूनिफार्म, साइकिल, पुस्तक आदि योजनाओं की समीक्षा भी हुई। बैठक में डीईओ अरविंद चौरगड़े , जिला समन्वयक आरके वैद्य, डीपीसी एसएस पटेल जिले के समस्त प्राचार्य, बीईओ, बीआरसी मौजूद थे।