नवरात्र विशेष
महाकाली मठ मंदिर
माखननगर। होशंगाबाद रोड पर स्थित माता महाकाली मंदिर 80 साल पुराना है। पांच सालों से लगातार मंदिर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मंदिर माता महाकाली मठ के रूप में पहचाना जाता है। मंदिर में माता महाकाली की विशाल प्रतिमा के साथ ही दो दर्जन से अधिक भगवानों की प्रतिमाएं हैं। मंदिर से 150 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर ही प्रवेश द्वार पर काल भैरव की प्रतिमा स्थापित है। नवरात्र में सलकनपुर यात्रा से पहले भक्त माता महाकाली से अाशीर्वाद लेते हैं।