- Hindi News
- क्विज स्पर्धा में पूछा जिले की प्रमुख नदी का नाम
क्विज स्पर्धा में पूछा जिले की प्रमुख नदी का नाम
होशंगाबाद| क्विजक्वेश्चन प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं से होशंगाबाद की प्रमुख नदी का नाम पूछा। जिसमें अधिकांश छात्रों ने नर्मदा नदी के नाम को टिक गया। इसके अलावा खेल, इतिहास भौगोलिक क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। बुधवार को यह प्रतियोगिता करियर प्रबंध कॉलेज भोपाल द्वारा शासकीय नर्मदा होम साइंस कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें 40 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में दोनों कॉलेज के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगि परीक्षाओं के लिए अपडेट करना था।
इसके पहले करियर प्रबंध कॉलेज स्वरोजगार से जुड़ने युवाओं को प्रशिक्षण देता रहा है।
शासकीय नर्मदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे ने बताया कि परीक्षा में कॉलेज के 113 छात्र शामिल हुए। इनमें से प्रथम पांच छात्रों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए भोपाल भेजा जाएगा। जबकि सभी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
होम साइंस कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज की 100 से अधिक छात्राएं शामिल हुई। क्विज प्रश्न प्रतियोगिता का सिलेबस मप्र व्यवसायिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सामान था। 40 प्रश्न पूछे गए थे जिनका कॉलेज की छात्राओं ने शत-प्रतिशत उत्तर दिया है। साथ ही कॉलेज में वर्तमान समय में सामान्य ज्ञान के महत्व विषय पर संबोधन भी हुआ। जिसमें करियर प्रबंध कॉलेज भोपाल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश श्रीवास्तव संदीप सोनकेसरिया उपस्थित थे। प्राचार्य डाॅ. ओएन चौबे ने बताया कि भोपाल स्तर पर होने वाली परीक्षा में जो छात्र अव्वल रहेंगे उन्हें पहला पुरस्कार 21 हजार, दूसरा 15 हजार तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा।