कंपनी ने लाइनमैनों से नहीं ली जानकारी
सिटीरिपोर्टर|होशंगाबाद
बिजलीकंपनी के झोन -2 कार्यालय में चल रही मीटर गड़बड़ी के मामले में चार दिन पहले उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में गड़बड़ी पकड़ना तो दूर कंपनी के अधिकारियों ने लाइनमैनों से जानकारी तक नहीं ली है। मालाखेड़ी क्षेत्र में जिस लाइनमैन ने प्राइवेट वर्कर को मीटर इश्यू कराया था, उस का डाटा भी नहीं निकाला गया है। इस मामले में कंपनी के अधिकारी व्यवस्था सुधारने की बात ही कह रहे हैं। गौरतलब है कि कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से प्राइवेट वर्कर उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने पहुंच रहे हैं। इस कार्य के प्राइवेट वर्कर 100 से 500 रुपए तक वसूल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं पर जबरन का आर्थिक भार पड़ रहा है।