- Hindi News
- छिंदवाड़ा पर इन्दौर की 74 रन से शानदार जीत
छिंदवाड़ा पर इन्दौर की 74 रन से शानदार जीत
बाड़ी-हरदा के बीच होगा फाइनल
राज्य स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए दो सेमीफाइनल
स्पोर्ट्सरिपोर्टर|सोहागपुर।
रेवासांस्कृतिक खेल एवं जनकल्याण समिति तथा नर्मदांचल यूथ क्लब के बैनर तले आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बाड़ी और हरदा की टीमें खेलेंगी। गुरुवार को खेले गए दो सेमीफायनल में पहला मैच बाड़ी और आरिफ फैंस क्लब भोपाल के बीच खेला गया। जिसमें आरिफ फैंस क्लब भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाड़ी की टीम ने इस स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया और मैच जीतकर फायनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफायनल मैच हरदा तथा डीबी क्लब भोपाल के बीच हुआ। हरदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 158 रन बनाकर जीत के लिए 159 रनोंं का लक्ष्य डीबी भोपाल के सामने रखा। डीबी भोपाल ने मैच जीतने के लिए जीतोड़ कोशिश की, लेकिन अंतिम समय तक सारे विकेट खोकर 19 रनों से मैच हार गई। खेल समिति के सोनू मालवीय ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफायनल मुकाबले में हरदा और बाड़ी विजेता बनी। अब 14 फरवरी को फायनल मुकाबला बाड़ी तथा हरदा के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन तथा फायनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव रहेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता माणक अग्रवाल, दिनेश गुर्जर, विजय दुबे, अंबिका प्रसाद शुक्ला, सुरेश राय, अर्जुन लाल पलिया, ओम रघुवंशी आदि उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।