- Hindi News
- ज्ञापन देकर कहा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कर रहे दुर्व्यवहार
ज्ञापन देकर कहा-कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कर रहे दुर्व्यवहार
राजस्वअधिकारी और कर्मचारियों के साथ बढ़ती दुर्व्यवहार संबंधी घटनाओं को लेकर राजस्व संघ के अधिकारियों ने कलेक्टर के नाम संबोधित आवेदन जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल को दिया है। इस आवेदन में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के द्वारा दिए गए आवेदन में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में घटी घटनाओं और अभद्रता का उल्लेख किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी काम करने में असहजता महसूस कर रहे हैं। इस आवेदन में मुरैना, विदिशा, राघौगढ़, सहित हरदा जिले में हाल ही राजस्व अधिकारियों के साथ हुई घटनाओं को बताया गया है। होशंगाबाद, पिपरिया, बनखेड़ी सहित अन्य स्थानों के अधिकारियों ने आवेदन दिया है। अावेदन में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार का उल्लेख भी है।
मैंने केवल आवेदन रिसीव किया
^राजस्वअधिकारी और कर्मचारियों ने एक आवेदन दिया है, जिसमें हाल ही में जो दुर्व्यवहार की घटनाएं राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के साथ हुई हैं, उनका उल्लेख किया गया है। मैंने यह आवेदन कलेक्टर को भिजवा दिया है। मैंने केवल आवेदन रिसीव किया था। अभिजीतअग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सीईओ, होशंगाबाद