- Hindi News
- 2 करोड़ रुपए से होंगे सुविधाएं बढ़ाने के काम, डीपीआर तैयार
2 करोड़ रुपए से होंगे सुविधाएं बढ़ाने के काम, डीपीआर तैयार
शहरके सरकारी पीजी कॉलेज को मिले 2 करोड़ रुपयों को खर्च करने डीपीअार (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो गई है। सरकार से यह रकम कॉलेज में अलग-अलग सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मंजूर हुई है। अब इसे खर्च करने की तैयारी कॉलेज प्रशासन कर रहा है। कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट को उच्चशिक्षा विभाग भेज दिया गया है। इसके अलावा सरकारी नियमानुसार काम करने की प्लानिंग तैयार की जा रही है। जरूरत के मुताबिक कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा कैंपस डेवलपमेंट फंड से कैंपस में सुविधाओं के लिए शेड और पेवर्स ब्लॉक लगाकर कॉलेज के कैंपस को सुंदर बनाने की तैयारी है। छात्र-छात्राओं के कॉमन रूम के लिए फंड मंजूर हुआ है। शहर के सरकारी कॉलेज में 2 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। उच्च शिक्षा के मामले क्षेत्र में यही एक बड़ा कॉलेज है। यहां शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और आधुनिक कोर्सों की जरूरत है। स्टूडेंट आशीष का कहना है कि काॅलेज में पढ़ाई का स्तर भी सुधरना चाहिए। इधर स्टूडेंट्स का रुझान क्लास अटेंड करने की तरफ कम होता है।
मेले में स्टूडेंट्स को मिली रोजगार संबंधी जानकारी
पिपरिया। शहर का सरकारी पीजी कॉलेज।
रिपोर्ट भिजवाई जा रही है
^कॉलेजमें सरकार से अलग-अलग कामों के लिए करीब 2 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। सभी कामों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके उच्च शिक्षा विभाग को भिजवाई जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से काम हाेंगे। अनिलबैस, प्रभारी प्राचार्य, सरकारी पीजी कॉलेज, पिपरिया