सीएम करेंगे शुभारंभ, उमा समापन
2 दिन शेष
नर्मदाऔर तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में 13 फरवरी से शुरू हो रहे नदी महोत्सव को अंतिम रूप देने के लिए संगम स्थल पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें 11 समितियां बनाई गईं जो महोत्सव के कामों को देखेंगी। महोत्सव तीन दिन चलेगा। इसका शुभारंभ सीएम शिवराजसिंह चौहान करेंगे। महोत्सव में नर्मदा सहित अन्य नदियों में रसायनों से हो रहे नुकसान के बारे में चिंतन होगा तथा कैसे इससे बचा जा सकता है, इस पर भी विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। महोत्सव को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक में सांसद उदयप्रताप सिंह, सांसद अनिल माधव दवे शामिल हुए। महोत्सव के लिए अब तीन दिन ही बचे हैं। संगम स्थल पर बस्ती बन गई है, तो दूधिया रोशनी भी लगाई जा रही हैं। साथ ही यहां पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है तो बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत की भी तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
सीएम करेंगे नदी महोत्सव का शुभारंभ
नदीमहोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सुबह 10.30 बजे नर्मदा की पूजन के साथ शुभारंभ होगा। इस दिन आयोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी रहेंगे। वे नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती करेगी।
सासंद अनिल माधव राव उदयप्रताप सिंह ने नदी महोत्सव की समीक्षा की।
नदी महोत्सव